Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

: कोरबा लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक

Vivek Sahu

Tue, Mar 12, 2024
कोरबा।  आज आगामी लोक सभा चुनाव के तहत कटघोरा और कोरबा स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक ली गयी और चुनाव की योजना और क्रियान्वयन को लेकर विस्तार में चर्चा की। बैठक में श्री कौशिक ने आगामी लोकसभा चुनाव के प्रबंधन पर चर्चा करते हुए हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने काकार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इसके लिए बूथ वाइज आमजन को पार्टी से जोड़ने की बात कही । उन्होंने कहा कि अगर बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में सफलता निश्चित होगी। इसके साथ ही बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं, विचारधारा, केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और नमो ऐप के बारे में जन सामान्य को अवगत कराने को कहा। इसके साथ ही चुनाव संचालन समिति के प्रत्येक सदस्य को पूरे समर्पण भाव से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। इस बैठक में मंत्री उद्योग एवं श्रम विभाग श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधायक ननकी राम कवर जी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, संतोष देवांगन, हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी टिकेश्वर राठिया, संग पार्टी के महामंत्री विधानसभा संयोजक प्रभारी व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री समस्त कार्यों के लिए निर्धारित किए गए प्रभारी विधानसभा तथा चुनाव संबंधित समस्त अपेक्षित पदाधिकारी गण सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन