कोरबा : खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण
Vivek Sahu
Tue, Sep 29, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा 27 सितंबर को खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जलप्रवाह , कोरबा में एक दिवसीय मानसून ट्रेकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोरबा एवं बिलासपुर यूनिट के लगभग 55 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
ट्रेकिंग टीम का नेतृत्व पी. एल. मिरेन्द्र एवं डोलेराम साहू ने किया ।

टीम ने लगभग 1.5 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग पूरी करते हुए खाम्माड़ा गुफा का भ्रमण किया।
कठिन भू-भाग एवं मानसून की परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, साहस और टीम भावना के साथ ट्रेकिंग पूरी की।
इसके पश्चात सभी प्रतिभागी अगले पड़ाव मुसातुरी जलप्रवाह की ओर रवाना हुए।
मुसातुरी जलप्रवाह में विभिन्न प्रकार के खेल, जल गतिविधियाँ एवं बीच गेम्स आयोजित किए गए।
प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद उठाया।
नृत्य, संगीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में और अधिक उमंग एवं उत्साह भर दिया।
सदस्यों ने जल के आसपास विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए यादगार समय बिताया।
इसके बाद प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी. के. जोशी, मुख्य अभियंता, एचटीपीएस की उपस्थिति रही।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
बिलासपुर टीम ने डॉ. भास्कर चौरसिया एवं शैलेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ए. वाई. तोमर, शिव कुमारी एवं कल्पना का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता में सभी सहायक रहे।
कार्यक्रम में सहभागी सदस्य दीपेश, सोनी परिवार, मन्नू लाल शर्मा, राजपूत परिवार, तोमर परिवार, डॉ. सेठ परिवार, बिद्युत मंडल, जय शुक्ला, संजय कुमार साहू, बेली सिंह, श्रद्धा सिंह, साहू परिवार, देशपांडे परिवार, समीर, डॉ. निशांत, धीरेंद्र, देवांगन परिवार, जोशी परिवार, डॉ. संजय राज, दुष्यंत साहू, अभिजीत बरगाह, अरविंद वर्मा, मोहिता बाजपेयी, आशीष खंडेलवाल, शर्मा परिवार, गुप्ता परिवार, माया रानी पति एवं धुर्वे परिवार।
यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट मानसून ट्रेकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 साहसिक गतिविधियों, ट्रेकिंग, प्रकृति, प्रशिक्षण, टीम भावना का उदाहरण रहा।
कोरबा एवं बिलासपुर दोनों यूनिटों के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता तथा आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों ने इस कार्यक्रम को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रेम लाल मिरेन्द्र ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन