Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सोशल ड्रामा फ़िल्म “मया के भरम” का टीज़र लॉन्च, 18 मई को जी एस प्रोडक्शन्स यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज़ ।

Vivek Sahu

Wed, May 14, 2025
सोशल ड्रामा फ़िल्म “मया के भरम” का टीज़र लॉन्च, 18 मई को जी एस प्रोडक्शन्स यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज़ । मनीष कुमार की निर्देशन में बनी रोचक कहानी जो 18 मई को रिलीज़ होने जा रही है। तेजेश्वर साहू के लेख पर बनी "माया के भरम" 18 को आप यूट्यूब पर देख पाएंगे। "माया के भरम" में आपको देखने को मिलेगा "श्याम पटेल दीक्षा साहू" की जोड़ी जो 18 मई को रिलीज़ होने को तैयार है। बीते रविवार छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मया के भरम का टीज़र लॉन्च किया गया. मार डारे मया मा और सुकवा जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव इसके प्रस्तुतकर्ता हैं। टीज़र बहुत शानदार है देखकर पता चल रहा है कि यह फ़िल्म एक अलग तरह की कहानी कह रही है. पूरी फ़िल्म 18 मई को जी एस प्रोडक्शन्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।   फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक मनीष कुमार तिवारी इसके पहले कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रोडक्शन संभाल चुके हैं। उनकी शार्ट फ़िल्म “ब्रॉड माइंडेड” फ़िल्म फेस्टिवल्स में अवार्ड हासिल कर चुकी है. वे कहते हैं कि उनकी फ़िल्म यंग टीम ने बनाई है और यह यंग लोगों के समस्याओं और अंतरद्वन्द पर बात करती है।   मया के भरम फ़िल्म आज की कहानी कहती है. नये जनरेशन में प्रेम, भ्रम और धोखे जैसे विषय को दिखाया गया है. यह एक सामाजिक ड्रामा होने वाली है। फ़िल्म की शूटिंग भिलाई के सेक्टर एरिया और आस पास के गांव में हुई है। गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन्स की बता करें तो अभी उनके यूट्यूब चैनल में सुकवा फ़िल्म के गाने और अभिनेता अनुज शर्मा की फ़िल्म मार डारे मया मा धूम मचा रही है।   फ़िल्म की टेक्निकल टीम ऊर्जावान और रचनात्मक युवाओं लोगों से बनी है, जो अनोखे विषयों पर काम करने के लिए उत्साही हैं।   फ़िल्म में अभिषेक चंद्राकर का छायाँकन है. क्रिएटिव डायरेक्टर रमाकांत सोनी, असिस्टेंट डायरेक्टर रूचि ठाकुर, लेखक, संपादक एवं सह निर्देशक तेजेशवर साहू हैं।   फ़िल्म का जानदार पोस्टर केशव किशोर ने तैयार किया है एवं कास्टिंग डायरेक्टर आनंद साहू हैं।   फ़िल्म के प्रमुख कलाकार निखिल वर्मा, डॉली साहू, श्याम पटेल, दीक्षा साहू, श्वेता यादव, श्वेता पटेल, श्रेया टिकरिहा, सारिका मढ़रिया, नीरज, योगेश्वर निषाद, श्याम वानखेड़े, सोनल साहू, लाल बहादुर चंद्रा, ओमवीर करन, रितेश लिमजा हैं।   गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन्स की नयी प्रस्तुति मया के भरम छत्तीसगढ़ी सिनेमा दर्शकों को एक नया अनुभव देने जा रही है। 18 मई को जी एस प्रोडक्शन्स यूट्यूब चैनल पर इसके रिलीज को लेकर मनीष कुमार तिवारी एवं पूरी टीम उत्साहित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन