Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

कोरबा : कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

षोडशोपचार पूजन एवं आरती के साथ भजन और देशभक्ति गीतों की होगी विशेष प्रस्तुति, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने की अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

कोरबा।

आयुर्वेद के प्रवर्तक एवं आरोग्य के देवता भगवान श्री धनवंतरी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को कोरबा में भव्य धनवंतरी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन प्रातः 11 बजे पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नमामी हसदेव सेवा समिति, श्री शिव औषधालय एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है।

समारोह में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नमामी हसदेव सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रणधीर पांडे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप एवं तहसीलदार तहसील अजगरबहार डॉ. रविशंकर राठौर उपस्थित रहेंगे।

विधि-विधान से होगा भगवान धनवंतरी का पूजन

समारोह में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ भगवान श्री धनवंतरी जी का पूर्ण विधि-विधान से षोडशोपचार सामूहिक पूजन एवं आरती की जाएगी।

इस अवसर पर 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः' के पवित्र संदेश के माध्यम से सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की जाएगी।

भजन एवं देशभक्ति गीतों से सजेगी समारोह की शाम

धनवंतरी जयंती समारोह के संयोजक एवं श्री शिव औषधालय के संचालक तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण रहेंगी।

राज्यपाल से पुरस्कृत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित शिवराज शर्मा, जांजगीर-चांपा एवं कोरबा जिले में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम के सुप्रसिद्ध गायक डॉ. रवि शराफ तथा श्री संदीप शर्मा अपनी सुमधुर आवाज में भजन एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे।

अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी चिकित्सकों, आयुर्वेद मनीषियों, आयुर्वेद प्रेमियों, धर्मावलंबियों, आयुर्वेद में आस्था रखने वाले नागरिकों एवं समस्त अंचलवासियों से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री धनवंतरी जी का पूजन-अर्चन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आरोग्य, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन