Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

जम्मू/राजौरी : राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

जम्मू/राजौरी: / दैनिक न्यूज उड़ान : राजौरी के डाक बंगला में मेगा किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में कि सानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले का शुभारंभ राजौरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त (डीसी) डा. देवांश यादव, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शरज उल हक, मुख्य कृषि अधिकारी राजौरी राजेश वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

किसान मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने अपनी कृषि उपज की प्रदर्शनी लगाई।

इसमें विभिन्न फसलों, जैविक सब्जियों और फलों को प्रदर्शित किया गया। किसानों ने अपनी मेहनत और कृषि क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इस दौरान विधायक राजौरी, जिला उपायुक्त, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, मुख्य कृषि अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ग्रोथ मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव लिमिटेड के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

मेले में अच्छी पैदावार करने वाले और कृषि क्षेत्र में मेहनत एवं लगन से कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य किसानों का उत्साह बढ़ाना, कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देना रहा।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन