Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं।

Vivek Sahu

Wed, Dec 25, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए है।   जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम केरीबंधा निवासी श्री दिलेश्वर ने वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी श्री विशेषर पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की राशि नहीं मिलने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी बृजमोहन कुमार कर्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत गांव के नाम व जिला के नाम को बदलने व रुके हुए किस्त चालू करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम असौंदा निवासी श्री सदाराम केवट ने संयुक्त परिवार के शामिल जमीन को चोरी छिपे बेचने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी मोहनलाल ने शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी नाम पर दर्ज कर धान बिक्री करने व बोनस प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के संबंध में।   तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी गणेश राम जांगड़े ने आवेदक के निजी व पैतृक भूमि पर आने-जाने के लिए मार्ग दिलाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी बाबूलाल गबेल ने किसान को तीसरा टोकन की अनुमति देने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मरघट्टी निवासी श्री गणेश राम खुटे ने पावर प्लांट में अधिग्रहित भूमि के एवज में स्थाई नौकरी दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी दारासिंह और छोटेलाल ने भूमि बटवारा दिलवाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l   जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।   उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।   जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन