Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन.. गिरफ्तारी की मांग को लेकर फूंका पुतला..

Vivek Sahu

Wed, May 10, 2023

बिलासपुर
रिपोर्ट- शेष कुमार यादव

बिलासपुर- राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार पहलवानों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन किया जा रहा है पिछले 19 दिनों से देशभर के नामी गिरामी पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से अब देशभर में अलग अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है आज एनएसयूआई की टीम द्वारा बिलासपुर के नेहरू नगर चौक पर पुतला दहन के साथ बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.. छात्र नेता कामरान मेमन के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे नेहरू चौक पर गिरफ्तारी की मांग करते हुए युवाओं ने नारेबाजी की इसके बाद बृज भूषण का पुतला दहन किया गया.. युवा नेता कामरान मेमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि.. पूरी दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान लगातार कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं की है ऐसे में पूरे देश के युवा देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों के साथ है अगर त्वरित कार्रवाई करते हुए बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में एनएसयूआई और युवाओं द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.. विरोध प्रदर्शन में युवा नेता कामरान मेमन के साथ इमरान खान, सुधांशु मिश्रा, अवि, अनिल रेड्डी, प्रियांशु सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा मौजुद रहें..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन