Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सीमावर्ती गांव टुंडीत्रड में चिकित्सा शिविर का आयोजन ।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान सीमावर्ती क्षेत्र में खराब मौसम के बीच शिखा बाली मुरादपुर मंडल अध्यक्ष भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग और ब्लाक चिकित्सा अधिकारी मंजाकोट डा. सलीम अहमद के सहयोग से सध्याल आश्रम (टुंडीत्रड) में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करके एक मानवीय पहल की।   ताकि इस खराब मौसम में नियंत्रण सीमा के साथ सटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।   शिविर का मुख्य उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना और क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और दवा उपलब्ध कराना था।   भारत- पाक नियंत्रण सीमा रेखा के साथ सटे सीमावर्ती गांवों के लोगों को सेहत संबंधी साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे एबीएचए (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता), जेके सेहत ऐप और अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।   साथ ही आपदा बचाव की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। चिकित्सा शिविर में दांत , टीवी रोग, जोड़ों में दर्द, फेफड़े, अन्य मौखिक रोग की स्क्रीनिंग रोकथाम इलाज सहित बच्चों में दस्त, उल्टी आदि के साथ गर्भवती महिलाओं को सेहत संबंधी जानकारी दी गई और जांच कर दवाई दी।   डाक्टर सुमित बख्शी, डाक्टर संगीता गुप्ता, डाक्टर विभूति , डॉ. जावेद इकबाल और मो. फज़ान (फार्मासिस्ट) सहित डॉक्टरों की एक टीम मौजूद थी। शिविर में सैकड़ों की संख्या में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई स्थानीय लोग चिकित्सा शिविर में मौजूद थे। जिन्होंने भारी भारी अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई ।   स्वास्थ्य जांच के दौरान ज़रूरतमंद मरीजों को मुफ़्त दवाएं वितरित दी गई। शिविर में मुरादपुर मंडल महासचिव राजेश शर्मा , मोहित रैना, शकूर अहमद उपाध्यक्ष मंडल , बसंत शर्मा बीएलए 2 , डा. मक्खन (कार्यालय सचिव मंडल), सुनील शर्मा (उपाध्यक्ष मंडल), जेएनबी मो. ज़मान (बीएलए2), पवन शर्मा (बीएलए2), पूर्व सरपंच पंच आदि मौजूद थे। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन