Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, May 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार SVEEP के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में आज दिनांक 05.05.2024 को प्रातः 06:15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा श्री सरित महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट )के पास समाप्त हुआ. शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक गण, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष गण, कमांडेंट सीआईएसएफ, युनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण , बहुत अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी। रैली समाप्ति के पश्चात माननीय परियोजना प्रमुख द्वारा सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश में एनटीपीसी कोरबा द्वारा लगातार आवासीय परिसर में बैनर - पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्राप्त विडियो क्लीपस के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अभियान में बढ़ - चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन