Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्रवाई – 13 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई कर साइलेंसर किया जप्त।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संशोधित (मॉडिफाई) साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार कारवाही की जा रही है।   इस अभियान के अंतर्गत बीते कल 13 दुपहिया वाहनों पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगाए गए संशोधित साइलेंसरों को जब्त किया गया तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत 29,900 रू का समन शुल्क वसूल कर चालानी कार्रवाई की गई।   अब तक इस अभियान के तहत कुल 96 मॉडिफाई साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए ₹2,20,800/- का चालान किया जा चुका है।   संशोधित साइलेंसरों से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है, बल्कि यह मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।   कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न करे। एवं यातायात नियमों का पालन करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन