Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का है : डॉ. महंत

Vivek Sahu

Sat, Apr 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुंडा, दर्री, बालको आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चार्ज किया।   https://youtu.be/mZ3YMRsSn0w?si=E0x0nausd54i0qIE   डॉ. महंत ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव है इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जी-जान से लग कर और कमर कस कर तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाने के साथ देश में बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए केन्द्र में सरकार बदलना ही होगा।   डॉ. महंत ने कहा कि आप ही प्रत्याशी और आप ही कार्यकर्ता हो, सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की जरूरत है।   https://youtu.be/hK5koXthQsY?si=dzw3K25aeGVOEiAT   हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के बूते हम इस चुनाव को भी जीतेंगे।   डॉ. महंत ने कहा कि आपसी समन्वय और तालमेल से बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है। किसी के बहकावे और डर में आने की जरूरत नहीं है,हम निडर होकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव में डटे हैं। डॉ. महंत ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी सीटू कार्यालय बालको में पदाधिकारियों व सदस्यों की भी बैठक ली। डॉ. महंत का स्वागत, अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीटू के पदाधिकारी एसएन बनर्जी ने किया। डॉ. महंत के दौरा के दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाता रहा। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, श्यामसुंदर सोनी, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, गणेशदास महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। -

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन