Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: जनपद पंचायत करतला में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

Vivek Sahu

Sat, Mar 8, 2025
कोरबा करतला( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने आज समरसता भवन में शपथ ग्रहण किया। जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष मनोज झा सहित सभी सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिस देवांगन द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गजेंद्र मानसर, राजेंद्र राठिया, कमलेश राय, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मयूर पारीक, नटवर शर्मा, आकाश सक्सेना, प्रवीण उपाध्याय, कृष्णा राय, मालिकराम राजवाड़े, चतुर कश्यप, तुलसी रात्रे और संजु वैष्णव भी शामिल हुए। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन