Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: पार्टी से निष्कासन: पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह पर गिरी गाज, पाली में हुए घटनाक्रम पर भाजपा ने लिया तत्काल एक्शन।

Vivek Sahu

Sun, Mar 30, 2025
पार्टी से निष्कासन: पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह पर गिरी गाज, पाली में हुए घटनाक्रम पर भाजपा ने लिया तत्काल एक्शन। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने पाली मंडल अध्यक्ष श्री रोशन सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।   यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा ने हस्ताक्षरित आदेश में की। इस आदेश के अनुसार, रोशन सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस निर्णय की सूचना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी गई है, जिनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा शामिल हैं। पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल भाजपा से निष्कासित कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने पाली मंडल महामंत्री श्री विवेक कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया कि पाली क्षेत्र में घटी एक घटना में श्री कौशल पर गंभीर आरोप लगे हैं।   इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भाजपा नेताओं को दी गई सूचना निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी गई, जिसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय सहित जिला भाजपा इकाई कोरबा शामिल हैं। यह कार्रवाई भाजपा के अनुशासनात्मक कड़े रुख को दर्शाती है और पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता व गंभीर आरोपों पर तुरंत निर्णय लेने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन