Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कुसमुंडा में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Fri, Feb 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार चोरी व नकबजनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी व आगजनी की गंभीर घटना सामने आई।   अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करने तथा उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रार्थी दिनेश कुमार भारती, निवासी क्वार्टर नंबर M-1194, आदर्शनगर, दिनांक 16 जनवरी 2025 को अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में गए थे। दिनांक 23 फरवरी 2025 की सुबह 8:00 बजे जब वे अपने चाचा के घर से कुसमुंडा लौट रहे थे, तभी घर की देखभाल के लिए चाबी दिए गए आयुष राजपूत ने फोन पर सूचना दी कि क्वार्टर से धुआं निकल रहा है,जब उसने ताला खोलकर अंदर देखा, तो पाया कि कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जल रहा था। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया।   घटना का तरीका: चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया और चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी, जिससे लगभग ₹30,000-₹40,000 की क्षति हुई। आरोपी की गिरफ्तारी: मामले में अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत धारा 331, 305, 326(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश के चलते चोरी व आगजनी करना स्वीकार किया चोरी किया गया सामान जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक संजय तिवारी और खगेश्वर साहू की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन