Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: अचानक बदला मौसम दिन में छाया अंधेरा,तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित।

Vivek Sahu

Sat, May 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )शनिवार को दोपहर के वक्त एकाएक कोरबा शहर और उसके आसपास के इलाके का मौसम बदला और आसमान काले बादलों से घिर गया ऐसा लग रहा था मानो दिन में अंधेरा हो गया । हल्की-फुल्की हवाओं के बीच एकाएक दोपहर करीब 2:45 बजे मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के बीच मूसलाधार बारिश और ओला गिरना शुरू हो गया।   बारिश का यह सिलसिला करीब पौने एक घंटे से भी ज्यादा समय से चला। बारिश के बीच तेज आंधी तूफान भी चलती रही। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को भयभीत करती रही। वही कई इलाके में जमकर ओले भी गिरे । बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की सड़के एक बार फिर नाला के रूप में तब्दील हो गई और नालियों में जल भराव होने के साथ-साथ निचले दुकानों और घरों में पानी घुसने की समस्या भी पेश आई। सामान्य जनजीवन इस बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्ग में कई जगह पेड़ गिरने की खबर है और हमेशा की तरह पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन