Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: बिजलीविहीन गांवों में प्राथमिकता से पहुंचाएं बिजली: कलेक्टर श्री अजीत वसंत।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।   उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे पारा, बस्ती अथवा टोला, जहां 10 या अधिक परिवार निवास कर रहे हैं और अब तक बिजली सुविधा से वंचित हैं, वहां प्राथमिकता से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।   उन्होंने कटघोरा विकासखंड के ललमटिया बस्ती का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के 25 परिवार अभी तक बिजलीविहीन हैं।   ऐसे क्षेत्रों में शीघ्र अति शीघ्र बिजली पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। श्री वसंत ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।   कलेक्टर ने दूरस्थ लेमरू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नया विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए।   उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कार्यालयों में भी यह कार्य सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसी भी योजना या कार्य के क्रियान्वयन में सर्वेक्षण कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः इसे गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए।   महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को विवादरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।   जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।   साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी व विद्यालय जाने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्रता से जारी किए जाएं।   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन