Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की 25 मार्च को शोभायात्रा सहित अन्य आयोजन।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) माता कर्मा सेवा समिति कोरबा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति माता कर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन 25 मार्च को किया जाना समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है। माता कर्मा सेवा समिति ने समाज के सभी लोगों को सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के लोग उत्साह से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए माता कर्मा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार साहू ने बताया कि दोपहर 2 बजे शोभायात्रा सीतामढ़ी से आरंभ होगी जो पुराना बस स्टैण्ड, पावर हाउस रोड, टी.पी.नगर, घंटाघर तक पहुचेगी। घंटाघर से यह शोभायात्रा कर्मा नृत्य के दल के साथ पदयात्रा करते हुये सुभाष चौक निहारिका में पहुंचेगी। नेताजी सुभाष चौक में लगभग 4:30 पर माता कर्मा की पूजा एवं आरती के पश्चात शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत अभिनंदन होगा।   इसी मध्य माता कर्मा की प्रेरणादायक जीवनी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे और इसी के मध्य भोग – प्रसाद वितरण किया जायेगा। माता कर्मा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार साहू द्वारा आरंभ किए गए इस कार्यक्रम की लगातार सराहना साहू समाज के वरिष्ठजनों ने की है।   विगत वर्ष नेताजी सुभाषचंद्र चौक में इस आयोजन की धूम रही। जिले से साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी से इस कार्यक्रम में अपनी अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन