Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: पुलिस लाइन कोरबा में विवेचकों हेतु व्यवहार-कुशलता एवं संवेदनशीलता पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन।

Vivek Sahu

Sat, May 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनता से सौम्य, मर्यादित एवं संवेदनशील व्यवहार को प्रोत्साहित करने हेतु आज पुलिस लाइन, कोरबा में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को जन-संपर्क में व्यावहारिक दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अराजपत्रित अधिकारी सहित कुल 55 विवेचक सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में व्यवहार, संवाद कौशल, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशील दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विवेचकों ने विवेचना के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं जमीनी कठिनाइयों के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय से मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिनका समाधान स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तारपूर्वक समझाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन