Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कोहड़िया वार्ड को मॉडल वार्ड बनाना मेरा संकल्प : - नरेंद्र देवांगन।

Vivek Sahu

Sat, Apr 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) वार्ड क्रमांक-18 नर्सरीपारा कोहाड़िया में विभिन्न स्थानों पर विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड-18 के निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेन्द्र देवांगन जी रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री कपूर चंद पटेल जी, राम कश्यप, श्याम श्रीवास, बली यादव, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, आशीष द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजन-अर्चना और नारियल फोड़कर विधिपूर्वक भूमिपूजन किया गया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत हो सकी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भूमिपूजन स्थल: श्री अजय निराला जी के निवास के पास श्री प्रवीण जी के निवास के पास श्री राम कश्यप जी के निवास के पास कुल लागत :- 12 लाख रुपए । यह निर्माण कार्य वार्ड की सामाजिक गतिविधियों, सांस्कृतिक आयोजनों और जनसभा हेतु एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने हर्ष जताते हुए कहा कि, "अब बनेगा हमारा वार्ड कोहाड़िया — एक मॉडल वार्ड!"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन