Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कोरबा सांसद प्रतिनिधि बने सुनील जैन।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने ऊर्जा विभाग से संबंधित जनहित के मामलों के लिए सुनील जैन को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी अनुपस्थिति में जन सरोकारों से जुड़े विषयों के समाधान और समन्वय के उद्देश्य से की गई है। सांसद महंत ने दिनांक 17 अप्रैल 2025 को जारी पत्र में उल्लेख किया है कि सुनील जैन, पिता जसराज जैन, निवासी पुराना बस स्टैंड, कोरबा को उनके स्थान पर नियुक्त किया जा रहा है ताकि वे ऊर्जा विभाग से जुड़े मामलों में जनता की समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें। इस संबंध में सीएसपीजीसीएल, डीएसपीएम, अडानी पावर लिमिटेड, बालको कैप्टिव पावर प्लांट, सीएसपीडीसीएल तुलसी नगर तथा पावर ग्रिड भैसमा के प्रमुख अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि वे जनहित से जुड़ी शिकायतों और मामलों में श्री सुनील जैन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करें। श्रीमती महंत फिलहाल संसदीय स्थायी समिति (कोयला, खान और इस्पात) तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी हैं और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में आई है जब कोरबा क्षेत्र में ऊर्जा परियोजनाओं और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कई जन समस्याएं चर्चा में हैं।   अब सांसद प्रतिनिधि के रूप में सुनील जैन इन मामलों को नजदीकी स्तर पर देखेंगे और लोगों की बात सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन