Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

Vivek Sahu

Wed, May 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र की मतदाता एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ता भाइयों बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया है | कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने मतदान के दिन प्रात: काल कोरबा में स्थित माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर कोरबा शहर के विभिन्न बूथ में दौरा कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जाना और वोटिंग के वर्तमान स्थिति के बारे में लगातार जानकारी लेती रही और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करती रही | इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि टिकट की घोषणा के पश्चात से ही कोरबा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का असीम स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हुआ उन्होंने रात दिन कठिन परिश्रम कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराया और फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।   सरोज पांडेय ने आगे कहा कि जनसंपर्क रैली एवं आम सभा के दौरान जनमानस से मिला स्नेह और समर्थन भी मेरी जीवन भर की कुंजी है मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं का हृदय से साधुवाद ज्ञापित करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन