Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: शोक:पत्रकार कमल रोहरा नहीं रहे,आज अंत्येष्टि

Vivek Sahu

Sat, May 24, 2025
कोरबा। कोरबा जिले के रानी रोड पुरानी बस्ती में निवासरत कमल उर्फ कमली रोहरा का लंबी बीमारी के चलते आज शनिवार तड़के साढ़े 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। पत्रकार कमल वेब पोर्टल न्यूज़ ‘मीडिया सेशन’ का संचालन करते थे। इसके अलावा दैनिक अखबार लोकसदन के ब्यूरोचीफ भी थे। वे दैनिक लोकसदन के संपादक एवं पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा के अनुज थे। जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शांत, सौम्य, सरल, सहज, मृदभासी कमली रोहरा के निधन से परिजन, मित्रगण , पत्रकार साथियों सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। कमल उर्फ़ कमली रोहरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रानी रोड से मोती सागर पारा मुक्तिधाम के लिए दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी, जहां उनका उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन