Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में घुसा विशाल कोबरा, फुफकार देख सब के रूह कांप गए, जितेंद्र सारथी ने किया खतरनाक रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Wed, Apr 24, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में उस समय लोगों के हाथ पैर फूल गए जब लोगों को एक जोर से फुफकार सुनाई दिया लोगों को यह समझते देरी नहीं लगा की वह सांप हैं। जैसे तैसे हिम्मत कर के लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए एक किनारे 5 फिट का विशाल काय कोबरा सांप बैठा हुआ था। जिसके बाद काम कर रहे लोगों ने डॉक्टर झलारिया को बताया गया फिर इसकी जानकारी बिना देरी किए डॉक्टर झलारिया के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। जिस पर सारथी ने बालको क्षेत्र में होने की बात कहीं और तब तक उस पर नज़र रखने की बात कही फिर थोड़ी देर बाद जिला अस्पताल परिसर पहुंच कर भीड़ को दूर किया और फन फैलाए बैठे कोबरा (नाग) को बड़ी सावधानी से रेस्क्यु कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर आस पास के लोगों ने राहत भरी सास लिया फिर थोड़ी देर बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया।   वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी का जिला अस्पताल के डीन डॉ अविनाश मिश्राम और डॉक्टर झलारिया ने विशेष रूप से धन्यवाद किया साथ ही डॉक्टर झलारिया ने आम जनों ने अनुरोध किया कि जब भी सर्प दंश हो जिला अस्पताल पहुंचे, सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक न करवाए बल्की जिला अस्पताल में उचित व्यवस्था होने की बात कहीं। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा हेल्प लाईन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन