Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: उद्योग मंत्री श्री देवांगन आज और कल रखेंगे करोड़ों के विकास कार्यों की आधारशिला।

Vivek Sahu

Sun, Apr 20, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज और कल कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।   रविवार को मंत्री श्री देवांगन वार्ड क्रमांक 34 परशुराम नगर दादरखुर्द में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री वार्ड क्रमांक 30 के शासकीय स्कूल जेपी कॉलोनी कोरबा में साइकल स्टैंड निर्माण कार्य 6. 30 लाख, वार्ड क्रमांक 34 में टिंकू शर्मा घर से मीना लहरे गली तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 26 लाख, वार्ड क्रमांक 34 में ही सुरेश चौरसिया घर से मंदिर के पीछे गली तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 18.70 लाख, वार्ड क्रमांक 34 सत्यम शुक्ला घर से आगे की ओर तक सीसी रोड निर्माण 10.30 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।   इसी तरह सोमवार को मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वॉर्ड क्रमांक 25 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल एनसीडीसी कोरबा में साइकल स्टैंड का निर्माण कार्य 6.30 लाख, वार्ड क्रमांक 25 हेलीपेड के समीप विजिटर रुम का निर्माण कार्य 18.68 लाख, मिनीमाता कन्या कॉलेज सेल्फ सपोर्टेड डोम एवं किचन शेड का निर्माण 75 लाख, बुधवारी बाजार के समीप सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण व शौचालय निर्माण कार्य 5 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन