Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: होली के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!।

Vivek Sahu

Thu, Mar 13, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )होली पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है।   आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जमानत पर छूटे अपराधियों को साफ़ शब्दों में चेताया गया है कि यदि किसी ने कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों को तलब कर कुल 120 से अधिक बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है।   उन्हें दो टूक बताया गया है कि यदि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और जमानत रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चेतावनी बिंदु: 1. कानून तोड़ने या किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी। 2. होली के दौरान हुड़दंग, उपद्रव, जबरन चंदा वसूली, मारपीट या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। 3. नशे में धुत होकर उपद्रव करने वालों को सीधे लॉकअप में डाला जाएगा, किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 4. जमानत पर रिहा अपराधी यदि किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसकी जमानत निरस्त कर पुनः जेल भेजा जाएगा।   कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन