Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: कोरबा ब्रेकिंग : नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने ससुराल में किया सुसाइड ; शराब की लत से परेशान थी पत्नी

Vivek Sahu

Sat, May 24, 2025
कोरबा (. न्यूज उड़ान.) कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने सुसराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिरत राम मरकाम (40)​​​​​​​ शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था।जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था। पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की एक बेटी भी है मृतक फिरत राम मरकाम मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के बुढ़ना गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। सिविल लाइन थाने के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन