Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: बांकीमोंगरा में दुसरे दिन भी जारी रहा विकास कार्यों का भूमिपूजन , अध्यक्ष सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ।

Vivek Sahu

Wed, Apr 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत कई वार्डों में आज अनेकों विकास कार्यों का भूमिपूजन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा श्रीमती सोनी कुमारी झा सहित वार्ड के पार्षदगण व जनप्रतिनिधि के मौजूदगी में किया गया ।   सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 7 जंगल साईड पटेल मोहल्ला में तूफानी घर से गोपालदास घर तक सी.सी. रोड़ एवं आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया , तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 7 में विशेष अग्रवाल घर से सामने तिलक राम चौहान घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन । वार्ड क्रमांक 16 तिहारु चौहान घर से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन , वार्ड क्रमांक 17 दयानंद चौधरी घर से पप्पू पोद्दार घर तक सी.सी. रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन । वार्ड क्रमांक 17 जय स्तंभ से ओम कुर्रे घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड 15 राजा ठेला घर से राजेन्द्र यादव व गायत्री साहु घर होते हुए राठौर जनरल स्टोर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 15 मंगलू घर से साईं मंदिर तक सी.सी. रोड़ व आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्यों भूमिपूजन किया गया । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ पालिका के उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर , प्रत्येक वार्डों के पार्षदगण , प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित बबलू डहरिया , मोहित दुबे , प्रकाश झा , मुकेश झा , प्रमोद सोना , सुरज मिश्रा , पवन शर्मा , प्रमोद कुमार , सतीश लहरे , रमेश अग्रवाल , निखिल सिगोटिया लष्मी अग्रवाल,अनिता राजपूत,नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारियां एवं वार्ड के वार्डवासी शामिल रहे हैं । वार्ड में भूमिपूजन करने पहुंचे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष पति विकास झा को वार्डवासियों ने अनेकों समस्याओं को अवगत कराया गया जैसे की सड़क , नाली , जर्जर भवन , बिजली , पानी अन्य जहां विकास झा ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदों के साथ मिलकर हल करेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन