Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता – 500 किलो गांजा जप्त।

Vivek Sahu

Tue, Mar 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट आसूचना इनपुट प्राप्त हुआ कि बिलासपुर मार्ग से होकर एक आइसर कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पुख्ता जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में, यातायात एवं साइबर प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी श्री धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा थाना, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह एवं कटघोरा थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने सुतर्रा नेशनल हाईवे 130 पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।   इसी दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कटघोरा पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। इस प्रकार कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया। कानूनी कार्रवाई: कटघोरा पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। आगे की जांच: पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपी का विवरण: नाम: राहुल गुप्ता पिता जगदीश, उम्र 30 वर्ष निवासी: निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन