Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: साइबर ठगी के नए हथकंडे : 'परीक्षा में पास कराने' का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी – कोरबा पुलिस की अपील।

Vivek Sahu

Sat, Apr 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस आमजन, विशेषकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील करती है कि वे 'परीक्षा में पास कराने' या 'अंक बढ़वाने' के नाम पर आने वाले किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल से सावधान रहें।   हाल ही में यह देखा गया है कि परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों एवं उनके पालकों को निशाना बनाकर कुछ साइबर अपराधी खुद को शिक्षा बोर्ड या स्कूल प्रबंधन का अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।   यह असामाजिक तत्व विद्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने या अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर अभिभावकों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं।   कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि इस प्रकार की कोई प्रक्रिया न तो वैध है और न ही किसी अधिकृत माध्यम से संचालित की जाती है। कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील: किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज में किए गए दावों पर विश्वास न करें। शिक्षा मंडल या किसी सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जाती है। किसी भी संदिग्ध बातचीत, कॉल, या मैसेज का स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग आदि सुरक्षित रखें। ऐसी किसी भी ठगी की कोशिश की तुरंत सूचना निकटतम थाना या साइबर सेल को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन