Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को दिया अपना समर्थन, सौंपा पत्र

Vivek Sahu

Sat, May 4, 2024
कोरबा। जिला देवांगन समाज ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अपना पूरा समर्थन दिया है, इस बाबत समाज ने अपना समर्थन पत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को सौंपा। देवांगन समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश देवांगन समाज के अधिक संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन पत्र सौंपा। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनप्रतिनिधि के रुप में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले प्रखर नेत्री को कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सुश्री सरोज पांडेय के जीतने के बाद कोरबा लोकसभा की आवाज प्रबलता से दिल्ली में पहुंचेगी।इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन,संगठन के उपाध्यक्ष रवि देवांगन, महेंद्र देवांगन, शामिल युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन महासचिव सनत देवांगन, पंकज देवांगन, झखेंद्र देवांगन,देवेंद्र देवांगन, यशवंत देवांगन, आनंद देवांगन, जिला उपाध्यक्ष दिलचंद देवांगन, सचिव मोतीलाल देवांगन, संरक्षक डा प्रदीप देवांगन, छेदी लाल देवांगन , लक्ष्मीकांत देवांगन, श्याम कुमार देवांगन, भुनेश्वर देवांगन, सोहन देवांगन, देवा देवांगन कृष्णा, अर्जुन देवांगन, गंधु देवांगन समेत अधिक संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन