Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल में काउंसलिंग कार्यशाला का सम्पन्न।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल में काउंसलिंग कार्यशाला का सम्पन्न। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वांगीण गुणों का विकास करना है, जिससे विद्यार्थी अपने भावी जीवन का निर्माण सफलता पूर्वक कर सके।   इस विचार के तत्वावधान में हाल ही में डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल, कोरबा में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वी तक कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। काउंसलिंग कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में श्री विशाल पांडे उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री के. एन. सिंह, प्राचार्या सुश्री रिंकू बैरागी और काउंसलिंग विशेषेज्ञ श्री विशाल पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। चार घंटे की इस कार्यशाला में सभी विद्यार्थियों ने वर्तमान परिपेक्ष्य में व्यावसायिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों तथा उनसे संबंधित शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक जगत के विभिन्न समीकरणों को समझा और प्रश्नों के माध्यम से अपने ज्ञान का विस्तार किया।   अपनी विशिष्ट शैली और विस्तृत ज्ञान के द्वारा कैरियर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर श्री विशाल पांडे ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें बेहतर बनने की प्रेरणा दी।   डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री के. एन. सिंह ने कहा कि सही शिक्षा के साथ-साथ सही कैरियर ऑप्शन का चुनाव भी आवश्यक है, जिससे आपका काम ही आपकी खुशी का स्रोत बन जाये ।   शाला के डायरेक्टर श्री अमर नारायण सिंह ने सभी बच्चो को जीवन मार्ग पर अवरोधों से न घबराते हुए उनका सामना करने की बात कही।   प्रचार्या सुश्री रिंकू बैरागी ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है और प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें सिर्फ पाठ्यपुस्तक तक ही सीमित नही रहना चाहिये बल्कि बहुमुखी प्रतिभा विकसित करने के लिए व्याहारिक ज्ञान की भी आवश्कयता है। सही कैरियर ऑप्शन का चुनाव हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है ताकि कोई बच्चा भटकाव की स्तिथी में न रहे। इस कार्यशाला में अनुभवी कैरियर काउंसलर ष्री विशाल पांडे जी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण, लगन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।   कार्यक्रम के समापन में उप प्राचार्य श्री अनुराग भास्कर ने सभी प्रमुख अतिथियों, काउंसलिंग विशेषज्ञ, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।   डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल की सभी विद्यार्थियों तथा पालकों ने सराहना की ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन