Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कांग्रेस के स्टार प्रचारक पायलट की सभा 28 को रजगामार में।

Vivek Sahu

Sat, Apr 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कांग्रेस के स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 अप्रैल, रविवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।   सचिन पायलट के द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजगामार में आमसभा को संबोधित किया जाएगा।   रजगामार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में 28 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे स्टार प्रचारक सचिन पायलट की सभा होगी।   सचिन पायलट के प्रवास व आमसभा के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई है।   इस आमसभा में सचिन पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर सहित प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमुख रूप से उपस्थिति रहेंगे।   जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक व कांग्रेस के सभी अनुषंगी व सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आमसभा में शामिल होने की अपील की है। -------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन