Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री देवांगन 18 मई को कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

Vivek Sahu

Sun, May 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रविवार 18 मई को अपरान्ह 5.30 बजे कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक निर्माण कार्याे के लोकार्पण एवं का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12.15 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा आयाजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।   तत्पश्चात 3.20 बजे आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी नगर में वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती 31 मई को मनाने के संबंध में कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा के अनुसार मंत्री श्री देवांगन शाम 5.30 बजे नगर निगम कोरबा के कटहल गार्डन एम.पी नगर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में कटहल गार्डन एम.पी नगर से मेन रोड तक एण्ड टू एण्ड पेविंग कार्य स्वीकृत राशि 21 लाख रूपए एवं 55 लाख रूपए के साैंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री देवांगन शाम 6.20 बजे चंद्रा समाज सामुदायिक भवन पोड़ीबहार में विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें वार्ड क्रमांक 31 के निर्मला स्कूल के पास वेडिंग जोन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 19.65 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 में चंद्रा समाज के भवन के पास निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपर हॉल निर्माण के 25 लाख रूपए शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन