Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: कोरबा पुलिस की मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

Vivek Sahu

Mon, Apr 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।   इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोरबा जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा समन्वित एवं सघन कार्रवाई की गई। थाना दर्री, दीपका, सीएसईबी, कोतवाली, कुसमुंडा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार आरोपियों में चंदन चौहान, दीपक रोहिदास, राधे पांडे एवं पदम दास वैष्णव शामिल हैं, शेष सभी अन्य महिला आरोपी हैं।   इन सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस अभियान के दौरान कुल 59 लीटर अवैध शराब तथा 430 ग्राम गांजा जप्त किया गया। कोरबा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन