Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: बालको ट्रेलर-ऑटो हादसा: ऑटो चालक की मौत, उचित मुआवजे की मांग; चक्का जाम!  देखें वीडियो

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा/बालकोनगर/न्यूज उड़ान/ शनिवार शाम बालको क्षेत्र परसाभाटा नवधा पंडाल के पास कल एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप ऑटो चालक सहित छह से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्भाग्य से, इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परसाभांठा के लोगों और ऑटो चालकों ने आज सुबह से ही चक्का जाम कर दिया है। मृतक ऑटो चालक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर, प्रदर्शनकारियों ने बालकोनगर में गेट के सामने चक्का जाम कर दिया है।   https://youtu.be/X0wcsSE40ic?si=kPIAynElISjaVbbC जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी स्थिति को शांत करने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। यह घटना बेहद चिंताजनक है क्योंकि जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन