Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: मुआवजा लेकर परिसम्पत्ति खाली नहीं करने वालों पर की जा रही कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Mar 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )प्रशासन द्वारा आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम मलगांव में शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्यवाही की गई।   गौरतलब है कि ग्राम मलगांव के निवासियों द्वारा मुआवजा ले लिया गया है किंतु परिसंपत्तियों से अभी तक अपना कब्जा खाली नहीं किया गया है।   जिससे एसईसीएल दीपका का कोल साइड का विस्तार नहीं हो पा रहा है। कटघोरा एसडीएम श्री रोहित सिंह के निर्देशन में तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा एवं एसईसीएल दीपका की टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों की परिसंपत्तियों को हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही ग्राम के सभी निवासियों को 07 दिवस का नोटिस जारी कर सभी को 07 दिवस के अंदर अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।   सात दिवस के पश्चात परिसंपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन