Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: जनपद पंचायत कोरबा व करतला के नव निर्वाचित सदस्यों का भाजपा कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत।

Vivek Sahu

Wed, Feb 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत कोरबा के नव निर्वाचित सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कोरबा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, नरेंद्र देवांगन, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जनता की सेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही, भाजपा संगठन की मजबूती एवं जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों का फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद समस्त पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन