Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने हनुमान मंदिर पटना में की पूजा अर्चना

Vivek Sahu

Tue, Apr 23, 2024
कोरबा।  मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सभी हनुमान मंदिरों में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई,अखंड रामायण,सुंदर काण्ड एवं हनुमान चालीसा के पाठ से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा,वहीं कोरबा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बैकुंठपुर विधानसभा के पटना में स्थित प्राचीनतम हनुमान मंदिर पहुंची यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। हनुमान मंदिर परिसर पहुंचकर सुश्री पांडेय ने माता बहनों के साथ बैठकर भक्ति भाव से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर बन जाने और रामलला विराजमान होने के बाद यह पहला अवसर है कि हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है इसलिए इस बार भक्तों में और ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है,उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व खुद वे हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद लेने और क्षेत्र के खुशहाली की कामना करने आई हूं। उपस्थित भक्तगणों से आत्मीयता के साथ मिलकर सरोज पांडेय ने हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व मंत्री एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े,जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जवाहर गुप्ता,रविशंकर शर्मा,शैलेष शिवहरे,योगेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन