Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

:  बालको पुलिस अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई।

Vivek Sahu

Sat, Feb 15, 2025
(.पुष्पेन्द्र श्रीवास. रिपोर्ट ) कोरबा ( न्यूज उड़ान ) माननीय पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, एवं रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.), साइबर सेल कोरबा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान दिनांक 14.02.2025 को पुलिस टीम अवैध शराब की सूचना पर डुग्गुपारा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डुग्गुपारा डेम के किनारे झाड़ियों में कुछ लोग अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब छुपाकर बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां मौके पर लावारिस हालत में रखी हुई कुल 207 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹20,700/-) जप्त की गई। इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ASI अजय सिंह आरक्षक अनिल साहू, हरीश मरावी, सुजीत कुरी, राजेंद्र यादव, गजेंद्र रजवाड़ेl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन