Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : दिवाली विथ अपने मुहिम के तहत हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायपुर पुलिस ने मनाया दिवाली उत्सव गरीब बच्चों के साथ।

रायपुर( न्यूज उड़ान ) मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ प्रचलित प्रदेश की सबसे सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही अनेकों सामाजिक कार्य और अच्छे अच्छे आयोजन करते आ रही है।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में गुरुवार को रायपुर पुलिस के साथ मिलकर खुशियों की दिवाली मनाई गई।

यह आयोजन सरकारी स्कूल मंडी गेट में मनाया गया जहां 220 जरूरतमंद बच्चों को दिवाली मनाने हेतु सभी समान फटाखे मिठाई स्टेशनरी आइटम दिवाली कीट प्रदान किया गया।

साथ ही बच्चों के साथ देशभक्ति गाना गया गया वही बच्चों के साथ अनेकों गेम्स खेले गए।

वही ए आईजी संजय शर्मा एवं सी एसपी साहू जी एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की टीम ने बच्चों साथ बहुत ही शानदार तरीके से फटाखे फोड़ रोशनी अनार फोड़ दिवाली पर मनाया।

नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा एवं स्कूल द्वारा रंगोली बना कर और तिलक लगा कर फूल छिड़क कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक रमेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे , सुजाता अग्रवाल, बरखा अडानी, वर्षा जैन , अनुभव अग्रवाल , सेजल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अमित केडिया , सचिव विवेक श्रीवास्तव, जसप्रीत कौर वालिया , धृति शर्मा, अनामिका मिश्रा, नीलम अग्रवाल, पार्षद कृतिका जैन ,अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल , काजल अग्रवाल, अंकित चौधरी उपस्थित रहे। वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, रिंकू केडिया , प्रदेश सचिव भारती मोदी, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने रायपुर हेल्पिंग हैंड्स टिम के कार्यों की सराहना की एवं रायपुर पुलिस का रायपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह जी का इस मुहिम से जुड़कर समाज में एक शानदार संदेश देने हेतु आभार व्यक्त किया।

वही मनोज गोयल ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स का एक ही संकल्प है हर घर खुशियां हो हर कोई अपना हो और जिसका कोई नहीं उसका हेल्पिंग हैंड्स है।

बबीता अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिन में हम एक बड़ा आयोजन राजधानी में करने जा रहे है जिससे हजारों जरूरतमंद घरों को लाभ मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन