Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही।

बिना नंबर प्लेट संचालित 39 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही।

पुलिस के द्वारा BNSS की धारा 106 के तहत विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही।

चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान।

थाना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर की गई कार्यवाही।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने एवं वाहन पर वैध नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।

कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के साथ-साथ बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान 39 बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

वहीं 36 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आगे की न्यायालयीन प्रक्रिया की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। नशे की स्थिति में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता एवं प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

इसी प्रकार बिना नंबर प्लेट वाहन संचालित करना भी कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ अपराध की स्थिति में वाहन की पहचान में बाधा उत्पन्न करता है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन के बाद कभी भी वाहन का संचालन न करें, वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट अवश्य लगाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन