Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : कोरबा में बढ़ते अपराधों पर समाजसेवी जितेंद्र सारथी ने जताई चिंता।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर समाजसेवी जितेंद्र सारथी ने गहरी चिंता व्यक्त की है,उन्होंने कहा कि अपराधों में बढ़ोतरी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस तथा आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

जितेंद्र सारथी ने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनजागरूकता, युवाओं का सकारात्मक मार्गदर्शन और नागरिकों का पुलिस के साथ सहयोग भी उतना ही आवश्यक है।

आपराधिक मामलों से जिले का छवि खराब हो रही, कोरबा जिले की छवि देश विदेश में एक अलग मान चित्र में अंकित हैं, अन्य जिले एवं राज्यों में घूमने कोरबा जिले आते हैं इस बात को को भी सभी को समझने कि आवश्यकता हैं कि लोग यहां आकर अच्छी यादें लेकर जाए न ही डर या भय के साथ वापस जाएं।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, अफवाहों से बचें और कानून का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन