Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”।

18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों से शामिल होने की अपील।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक “रन फॉर ग्रीन मैराथन” का आयोजन किया जाएगा।

मैराथन का शुभारंभ घंटाघर मैदान से होगा तथा समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके पश्चात घंटाघर से पूर्वी रिंगरोड स्थित शुक्ला नगर मेन रोड तक “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा।

साथ ही आगामी 60 दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने सभी से इस जनअभियान में सहभागी बनकर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षित कोरबा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन