Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं।

समयसीमा में पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए गए निर्देश।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सूनी।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन संबंधी समस्याएं, भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित अन्य राजस्व एवं विकास कार्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन