Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : पोषण माह 2025 : आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा गतिवधियां का हुआ आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जलर अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में कोरबा जिला में पोषण माह 2025 के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में कोरबा जिला में पोषण माह 2025 के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिसमें 03 वर्ष से 0 वर्ष के बच्चों के बीच समझ विकसित करने हेतु फल, सब्जी आदि से संबंधित फैंसी ड्रेस, चित्रकारी, मिट्टी खिलौना निर्माण इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप में दर्शाने हेतु पोस्टर, स्लोगन, बैनर के माध्यम से पोषण भी पढ़ाई भी थीम का प्रचार-प्रसार किया गया। खेल आधारित शिक्षा पर परवरिस के चैंपियन कार्यक्रम अंतर्गत पालक सत्र का आयोजन किया गया

जिसमें स्वदेशी खिलौनो को बढ़ावा देने के लिए खेल आधारित शिक्षा पर बच्चो और उनके अभिभावको के लिए प्रदर्शन और विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मेन स्ट्रीमिंग थीम के अंतर्गत पिता/पुरूष सदस्यों के साथ पोषण चौपाल का आयोजन किया गया। पहले हजार दिवस के दौरान मस्तिष्क के विकास पर पिताओं और समुदाय के अन्य पुरूष सदस्यों की भागीदारी हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया एवं पारस्परिक संवाद के बाद प्रत्येक पुरूष को छोटे-छोटे पोषण लक्ष्यों की सूची प्रदान की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन