Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई।

गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई।

मुख्य बिंदु

देर रात गुंडे एवं निगरानी बदमाशों के घरों पर कोरबा पुलिस की सघन चेकिंग।

वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जिला बदर हेतु जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजे गए व्यक्तियों का सत्यापन।

गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को घर पहुंचकर अपराधों से दूर रहने की कड़ी हिदायत।

दोबारा अपराध या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी।

असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर कोरबा पुलिस की लगातार निगरानी।

आमजन की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत जिले में गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में देर रात्रि पुलिस टीमों द्वारा उन गुंडे एवं निगरानी बदमाशों के घरों पर पहुंचकर सघन चेकिंग एवं सत्यापन किया गया, जिनके जिला बदर किए जाने हेतु वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किए गए हैं।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे पुनः किसी अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश — अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं, कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन