Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : जिला अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े पत्रकार की बाइक चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल। मरीज की सेवा में जुटे बेटे की बढ़ी मुश्किलें

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) ऊर्जाधानी कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है।

मरीजों के इलाज के लिए आने वाले लोगों की गाड़ियां भी यहां सुरक्षित नहीं हैं।

ट्रामा सेंटर के ठीक सामने से दिनदहाड़े एक पत्रकार की मोटर सायकल चोरी हो गई। इस घटना के बाद मरीजों के परिजनों में दहशत है।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) क्या है पूरा मामला

ग्राम सरई सिंगार, हरदीबाजार निवासी कैलाशु पटेल, सीजी एक्सप्रेस पोर्टल के जिला ब्यूरोचीफ हैं।

उनकी माताजी श्रीमती बिषुन कलिहारी 10 जुलाई 2026 से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज हो रहा हैं।

मां की सेवा के लिए कैलाशु रोजाना अस्पताल आ-जा रहे थे।

15 जुलाई 2026, बुधवार को शाम करीब 5 बजे उन्होंने अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 15 CD 0882 को ट्रामा सेंटर के सामने सड़क किनारे खड़ी की और पीजी कॉलेज के सामने फोटोकॉपी कराने चले गए। करीब आधे घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब थी।

"मां बीमार, बाइक नहीं तो इलाज कैसे"

पीड़ित ने बताया कि बाइक गायब होने के बाद उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर और आसपास खोजबीन की।

दुकानदारों और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

कैलाशु पटेल ने व्यथा जताते हुए कहा:

_"मां की गंभीर बीमारी के कारण दवाएं लाने, जांच कराने और घर से अस्पताल आने-जाने के लिए बाइक की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

अब ऑटो-टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जब जिला अस्पताल जैसा संवेदनशील इलाका ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कहां जाएगी?"_

FIR दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने 21 जुलाई 2026 को सिविल लाइन थाना रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए।

लोगों का आरोप है कि यहां न तो पर्याप्त सुरक्षा गार्ड हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे सही से काम कर रहे हैं।

आए दिन वाहन चोरी और सामान गुम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों का कहना है कि अगर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन