Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : कोरबा के शिवाजी नगर वार्ड में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर हमला कर लूट- पाट की घटना को अंजाम दिया।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) शिवाजी नगर वार्ड के राठौर स्ट्रीट मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो युवकों ने किराए के मकान देखने के नाम पर एक घर में घुसकर वहां अकेले मौजूद युवक पर हमला कर लूट- पाट कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना के समय पीड़ित युवक घर में अकेला था।

आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु से वार कर उसे घायल कर दिया और घर में रखे सामान की तलाशी लेने लगे।

घायल देवेश सिंह के बड़े भाई सौरभ सिंह ने बताया कि लुटेरे मां का कंगन ,कान की बाली और चांदी की गिलास एक बैग में था, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए।

घायल युवक ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह घर से बाहर निकलकर पास के पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।

फिलहाल पुलिस ने इलाके में संदिग्ध युवकों की तलाश तेज कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन