Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली में बदलाव नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प हैं - श्री गोपाल मोदी।

कोरबा (न्यूज उड़ान) घंटाघर, निहारीका, दर्री सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव के अवसर पर व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्थानीय व्यवसायिक समुदाय और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी बोले– नई व्यवस्था देगी व्यापार को नई उड़ान।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम नागरिको के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली में बदलाव मात्र नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प है।

इससे कराधान पारदर्शी होगा, भाजपा सदैव स्वस्थ्य व्यापार व उद्योग जगत की आवाज को ताकत देती हैं।

श्री मोदी ने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ कर संग्रह नहीं बल्कि व्यापार को सरल बनाकर आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे इन सुधारों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं व शासन की जनहितकारी नीतियो को आम उपभोक्ता तक पहुंचाये और डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाकर नई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें।

भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी।

संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. राजीव सिंह, एम.आई.सी.सदस्य सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, ज्योति वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, पुष्पकला साहू, प्रकाश अग्रवाल, भरत सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी भी दी।

जनता और व्यापार जगत में उत्साह।

इस संवाद के बाद व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

कई व्यापारियों ने कहा कि वे नए बदलावों के साथ हैं और इससे उनकी कार्यशैली आसान हुई हैं, उपभोक्ताओ का बाजार की ओर रुझान बढ़ा हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन