Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर।

पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई।

8 अक्टूबर को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट। समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा।

हरदी बाजार क्षेत्र में बंदर का उत्पाद, वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने वेदांता एल्युमिनियम एंड पावर लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर यहां के स्थानीय व्यापारियों के हितों की अनदेखी का मुद्दा उठाया है ।

इस संबंध में प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बालको उद्योग के कारण बालको एवं कोरबा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है, जिससे रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इसके लिए क्षेत्रवासी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि आवश्यक सामग्री की खरीदी स्थानीय व्यापारियों के बजाय बाहरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही है।

इससे स्थानीय व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बालको एवं कोरबा क्षेत्र में लगभग एक हजार से अधिक व्यापारी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार कर रहे हैं, जिनके माध्यम से करीब दस हजार से अधिक लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।

ऐसे में स्थानीय व्यापारियों को दरकिनार कर बाहरी स्रोतों से सामग्री की खरीद क्षेत्रीय व्यापार को प्रभावित कर रही है।

पार्षद हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन से आग्रह किया है कि “स्थानीय क्रय वरीयता नीति” को लागू करते हुए आवश्यक सामग्री की खरीदी में कोरबा क्षेत्र के व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाए।

इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

साथ ही उद्योग और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन